home page

अंतागढ़ पुलिस ने 08 जुआरियों को किया गिरफ्तार

 | 
अंतागढ़ पुलिस ने 08 जुआरियों को किया गिरफ्तार


कांकेर, 09 नवंबर (हि.स.)। जिले के अंतागढ़ पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान बीती रात में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने ग्राम कलगांव एवं नवागांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 3,300 रुपये नगद और ताश के 104 पत्ते जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी संतोष सिंह जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे