home page

पुलिस ने 2.3 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को दबोचा

 | 
पुलिस ने 2.3 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को दबोचा


बांदा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत कालिंजर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपिताें के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की दरमियानी रात कालिंजर थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गिरधरपुर रोड पर ट्रांसफार्मर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 2 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। उप निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान मुन्ना पुत्र किशोरी दास निवासी ग्राम तरहटी और बलवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सौता, थाना कालिंजर, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह