संभल में तीन तस्कर गिरफ्तार
संभल , 18 सितंबर (हि.स.)। जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में चरस तस्करी के मामले में तीन तस्कराें काे गिरफ्तार किया है। उनके पास से तकरीबन 2.5 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनाेज कुमार रावत ने शुक्रवार काे बतायाकि 17 अगस्त की रात्रि में थाना प्रभारी टीम के साथ इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दाैरान पुलिस ने ग्राम सिंघोला निवासी आयेश, कुंवर और तेजवीर काे गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 किलो 576 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, तौलने के उपकरण, तीन मोबाइल फोन तथा 1,550 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar

