home page

जौनपुर: सात वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
जौनपुर: सात वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जौनपुर, 30 अगस्त (हि.स.)।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बरसठी थाना पुलिस ने रविवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गहली गांव में दबिश देकर सातों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में बसन्तलाल सरोज (40), नन्दलाल सरोज (44), संतलाल सरोज (51), सोना देवी (38), बेबी देवी (40), शिवदेवी (48) और शूदेवी (50) शामिल हैं। सभी गहली गांव के निवासी हैं।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माड़ियाूं विजय चौधरी ने बताया कि, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं द्वारा 12 अगस्त 2026 को धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत जारी कार्रवाई के क्रम में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपितों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव