home page

रायपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 1.03 लाख रुपये

 | 
रायपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत 1.03 लाख रुपये


रायपुर, 13 अक्टूबर (हि. स.)। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक को 2.067 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 3 हजार 350 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय के पास एक व्यक्ति नीले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर टिकरापारा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 2.067 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान अरशद खान (25 वर्ष), निवासी चिश्तिया नगर, चर्च के पीछे, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाना बताया है। पुलिस इस संबंध में उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है।

आरोपित के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 963/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना टिकरापारा पुलिस ने की।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर