home page

12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

 | 

दरभंगा, 24 नवंबर (हि.स.)। जिले के मनीगाछी प्रखंड सस्थित नेहरा थाना पुलिस ने 23 नवंबर की शाम 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेहरा निवासी विनोद मंडल के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि सकरी-धरौड़ा नहर वाली सड़क पर तरौनी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सकरी की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उससे 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी सुधीर कुमार को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra