home page

संभल में 12 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
संभल में 12 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार


संभल, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बहजोई कोतवाली पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त ग्राम ग्राम मऊ कठेर निवासी बनवारी है। वह पुलिस को धोखा देकर पिछले 12 वर्षों से चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था, जिसे बहजोई कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। दो वर्ष पूर्व उस पर इनाम रखा गया था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है, जो तथ्य निकल करके आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar