home page

जींद : तीन पिस्ताेल व 18 जिंदा कारतूस के साथ एक काबू

 | 
जींद : तीन पिस्ताेल व 18 जिंदा कारतूस के साथ एक काबू


जींद, 18 मार्च (हि.स.)। उचाना के बडौदा बाईपास पर सीआईए स्टाफ ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से तीन पिस्ताेल व 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उचाना थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से असलहा को लेकर पूछताछ कर रही है।

सीआईए स्टाफ जींद के ईचांर्ज निरीक्षक अनुप सिंह ने बुधवार को बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही अनुप सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर बडोदा बाईपास उचाना कलां सड़क पर खड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता से युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव पालवा हाल 40 फूटा रोड उचाना कलां निवासी पवन के रूप में हुई। उचाना थाना पुलिस पवन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि की अवैध हथियार रखने या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा