home page

जींद : सात लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : सात लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार


जींद, 28 फ़रवरी (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने सात लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है।

साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक सितंबर 2025 गांव खापड़ निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके साथ फेसबुक मैसेंजर व वहाट्सअप के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों ने पहले बैंक खाते में विदेशी राशि जमा होने का झांसा दिया और फिर वीजा प्रक्रिया व कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए विभिन्न बैंक खातों में चरणबद्ध तरीके से सात लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी कर दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव भदौली निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से धोखाधड़ी में प्रयोग की गई सिम कार्ड व 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को आधार कार्डए बैंक विवरण या ओटीपी नहीं बताएं। अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर आई अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। इसके अलावा यदि आपके वहाट्सअप पर कोई एपीके फाइल आती है तो उसे किसी भी हालत में खोलकर नहीं देंगे। बेवजह की कोई भी फाइल खोलने से आपका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। इसके अलावा विदेशी राशि, वीजा या लाटरी के नाम पर पैसे मांगने वाले काल या मैसेज से सावधान रहें। यदि कोई भी साइबर ठगी से संबंधित मामला हो तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर काल करें।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा