home page

रिसोर्ट में जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई : 12 गिरफ्तार, 1.87 लाख बरामद

 | 
रिसोर्ट में जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई : 12 गिरफ्तार, 1.87 लाख बरामद


जोधपुर, 5 अगस्त (हि.स.)। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शेरगढ़ रावला रिसोर्ट में मंगलवार देर रात दबिश देकर जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौका स्थल से 1 लाख 87 हजार रूपये भी जब्त किए।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशन पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के शेरगढ़ रावला रिसॉर्ट में मुखबिर की सूचना पर अवैध जुए सट्टे के खिलाफ थानाधिकारी गोविंद व्यास, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह व डीएसटी पश्चिम टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 1 लाख 87 हजार 900 रुपये बरामद किया गया।

पुलिस ने मौका स्थल से श्रीराम कॉलोनी सीएचबी निवासी ललित गोविंदानी, पोस्ट ऑफिस के पास सूरसागर निवासी गंगाराम, चांदणा भाखर निवासी लतिफ, मालियों का राजबाग सूरसागर निवसी लवजीत माली, कमला नेहरू नगर प्रतापनगर निवासी आरिफ, वैशाली टाउनशिप बोरानाडा निवासी प्रशांत सिंधी, सुखराम नगर सूरसागर निवासी यशवीर गहलोत, मालियों का राजबाग सूरसागर निवासी सुनील माली, घोड़ों का चौक सदर बाजार निवासी कपिल सुथार, बासनी निकूबा नांदड़ाकलां बनाड़ निवासी पप्पाराम विश्रोई, सिवांची गेट खांडाफलसा निवासी मो. अकरम एवं पाल गांव बोरानाडा निवासी दिलीप को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश