home page

ऑपरेशन वज्र प्रहार: नशे पर चला पुलिस का बुलडोजर, फैक्ट्री दुकान ध्वस्त

 | 
ऑपरेशन वज्र प्रहार: नशे पर चला पुलिस का बुलडोजर, फैक्ट्री दुकान ध्वस्त


जोधपुर, 25 जून (हि.स.)। फलौदी जिले में अवैध मादक पदार्थ और शराब माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बाप क्षेत्र में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

ग्राम भारवा नगर मोडकिया में आरोपित सुखराम के ट्यूबवेल पर संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का 21 मई को भंडाफोड़ किया गया था। यहां से एमडी, उपकरण और रासायनिक पदार्थ बरामद किए गए थे। बुधवार को तहसीलदार बाप, राजस्व टीम और पुलिस ने फैक्ट्री के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा ग्राम टेकरा में गोचर भूमि पर बनी अवैध शराब की दुकान को भी गिराया गया। मार्च में यहां से विभिन्न प्रकार की शराब जब्त की गई थी। जांच में दुकान का निर्माण गोचर भूमि पर पाया गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश