home page

डीएसटी व पारसोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 260 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार, कार सीज

 | 
डीएसटी व पारसोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 260 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार, कार सीज


चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी और थाना पारसोली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मारुति ईको कार से 260 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बेगूं डिप्टी अंजलि सिंह के सुपरविजन में पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध मारुति ईको कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा भरा हुआ मिला। कार चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय पुत्र छगन लाल धाकड़ निवासी शिवपुरा थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 260 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा और ईको कार को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पारसोली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। मौके पर कार्यवाही में पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल रघुवीर, प्रमोद, राजेंद्र

डीएसटी के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह, बलराम, प्रीतम, मनोज, अमित, अजय, शीशराम, बलराम, कमलेश शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल