home page

राजगढ़ः बुजुर्ग सहित दो लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

 | 
राजगढ़ः बुजुर्ग सहित दो लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत


राजगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं।

शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के अपना नगर में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से भोपाल रेफर किया गया,जिसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के बखतपुरा में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा किया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

शहर थाना पुलिस के अनुसार बीती रात अपना नगर निवासी 35 वर्षीय कमल पुत्र कालूराम शाक्यवार ने घर में रहते हुए जहर खा लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से भोपाल रेफर किया, जिसने कचनारिया स्थित टोलनाका पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि युवक टाइल्स लगाने का कार्य करता था, जिसके चार छोटे-छोटे बच्चे है। युवक ने किन कारणों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

देहात थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बखतपुरा निवासी 60 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र नारायणप्रसाद सोनी ने घर में रहते हुए जहर खा लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि व्यक्ति मूलतःतलेन का रहने वाला है, जो पिछले 25-30 सालों से परिवार सहित ब्यावरा समीपस्थ ग्राम बखतपुरा में निवास कर रहा था। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक