home page

बाइक सवारों से लिफ्ट मांगना एक व्यक्ति को पड़ा महंगा, जेब से 14 हजार पार

 | 
बाइक सवारों से लिफ्ट मांगना एक व्यक्ति को पड़ा महंगा, जेब से 14 हजार पार


हाथरस, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक पर लिफ्ट मांगना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बाइक सवारों ने ब्लेड से उसकी जेब काटकर 14 हजार रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार, विजेंद्र सिंह आज किसी काम से नये करवन नदी पुल से होते हुए मथुरा अड्डा जा रहा था। रास्ते में उसने दो युवकों से बाइक पर थोड़ी दूरी तक लिफ्ट मांगी। युवकों ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और कुछ दूरी तय करने के बाद पहिये में हवा कम होने का बहाना विजेंद्र को नीचे उतार दिया। पीड़ित की माने तो इसी दौरान बड़ी चालाकी से उन्होंने ब्लेड मारकर उसकी जेब काट ली और उसमें रखे करीब 14 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने जब जेब कटी देखी घटना की जानकारी हुई। पीड़ित विजेंद्र सिंह ने सदाबाद कोतवाली में लिखित शिकायत दी।

सादाबाद थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को अजनबियों से लिफ्ट लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना