home page

जमौली पुल के पास देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 | 

बक्सर, 04 अगस्त (हि.स.)।जिले में राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जमौली पुल के समीप एक युवक कमर में हथियार खोंसे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी वशिष्ठ कुमार (पिता- शिव साजन कुमार) के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि युवक को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ किसी पूर्व आपराधिक मामले की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra