home page

पिपरा थाना की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
पिपरा थाना की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार


सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक लेनोवो टैब तथा एक बैग बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस एवं गृह विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र