पिपरा के रामपुर में दो बोतल सोफी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार,बाइक जब्त
सुपौल, 13 मार्च (हि.स.)। पुलिस के लाख दबिश के बाबजूद लोग ना तो नशा का कारोबार करने से बाज आ रहे हैं और न ही शराब पीने से परहेज़ कर रहे हैं यही कारण है कि रोज शराब पियक्कड़ों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय भेज रहे हैं जहां जुर्माने की राशि जमा कर लोग बेल पर छूट जाते हैं। दरअसल शुक्रवार को पिपरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर से दो बोतल सोफी शराब के साथ तीन लोगों को एक नया बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार लोगों में मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड नंबर 6 निवासी प्रभाष शर्मा एवं कुमारखंड थाना क्षेत्र के राधूनिया वार्ड 7 निवासी कृष शर्मा और पिपरा थाना क्षेत्र के झिटकियाही वार्ड 15 निवासी बाबू नंद यादव के खिलाफ थाना काण्ड संख्या 85/26 बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया अपराध नियंत्रण की दृष्टि एवं शराब पियक्कड़ों तथा नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत तीन आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

