home page

पिपरा में पुलिस ने 158 प्रतिबंधित नशीली सुई के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

 | 
पिपरा में पुलिस ने 158 प्रतिबंधित नशीली सुई के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार


सुपौल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात थुमहा बाजार में वाहन जांच के दौरान 158 प्रतिबंधित नशीली सुई के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 316 एमएल प्रतिबंधित नशीली सुई बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार युवकों मे पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही निवासी विकास कुमार तथा किशनपुर थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात थुमहा बाजार में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों की जांच की गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 158 पीस प्रतिबंधित नशीली सुई बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र