home page

पिपरा पुलिस ने 515 पिस प्रतिबंधित इंजेक्शन की बरामद, एक गिरफ्तार.

 | 
पिपरा पुलिस ने 515 पिस प्रतिबंधित इंजेक्शन की बरामद, एक गिरफ्तार.


सुपौल, 02 अप्रैल (हि.स.)। पिपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया है, इसमें संलिप्त एक कारोबारी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है,

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अवैध तरीके से इंजेक्शन बेचने कि गुप्त सुचना मिली थी मौके पर पिपरा पुलिस टीम ने ठाढी भवाणिपुर के वार्ड 8 में शशि कुमार यादव के घर छापेमारी की जिसमें उसके दरवाजे के घर में रखा एक काला बैग भरा मिला.

उक्त जब्त बैग में 155 पीस एवील इंजेक्शन और 360 पीस बुप्रेनोर्फ़ीन का इंजेक्शन बरामद किया गया है. ।

बताया गया कि आरोपी युवक द्वारा इन दवाओं का इस्तेमाल बिक्री करने और नशे के लिए किया जा रहा था, अवैध रूप से रखा गया इन इंजेक्शन को बरामद कर लिया गया है, साथ ही इसमें संलिप्त आरोपी शशि कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है और आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र