home page

आगरमालवाः अवैध चिरान लकड़ी से भरा पिकअप वाहन जब्त किया

 | 
आगरमालवाः अवैध चिरान लकड़ी से भरा पिकअप वाहन जब्त किया


आगरमालवा, 07 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में सुसनेर वन विभाग ने मंगलवार को अवैध लकड़ी परिवहन एवं वन अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

वन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि विभागीय टीम द्वारा जिले के ग्राम गणेशपुरा जोड़ क्षेत्र में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से चिरान लकड़ी भरी हुई पाई गई। वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया तथा वाहन चालक नावेद पुत्र आरिफ खां, निवासी नलखेड़ा के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्ती की कार्रवाई डिप्टी रेंजर पीरूलाल खाटकी के नेतृत्व में की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा