home page

राजगढ़ः हाईवे किनारे घायल मिला अज्ञात व्यक्ति,अस्पताल पहुंचने पर मौत

 | 
राजगढ़ः हाईवे किनारे घायल मिला अज्ञात व्यक्ति,अस्पताल पहुंचने पर मौत


राजगढ़, 17 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में सोमवार अलसुबह हाईवे स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल सिविल अस्पताल सारंगपुर लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। डायल-112 के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के शव को पहचान के लिए अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति हाईवे के पास घायल अवस्था में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक