home page

सिरसा: विवाह समारोह में भाग लेने आए व्यक्ति ने की आत्महत्या

 | 
सिरसा: विवाह समारोह में भाग लेने आए व्यक्ति ने की आत्महत्या


सिरसा, 09 मार्च (हि.स.)। सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले निवासी गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरविंद्र सिंह ऐलनाबाद में अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में भाग लेने आया था।

गुरविंद्र सिंह रविवार दोपहर को घर से अचानक गायब हो गया था। उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति देखा और सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। परिजनों ने मृतक की पहचान गुरविंद्र के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुआ निर्मल कौर के बेटे की शादी है, जिसमें परिवार के साथ गुरविंद्र भी आया हुआ था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma