home page

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एस आई यू नाहन की टीम ने चिट्टा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर गिरफ्तार किया है।

18 सितंबर को पुलिस टीम बहराल गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन कुमार तथा बिंदु कुमार निवासी माजरा, तहसील पांवटा साहिब आपसी मिलीभगत से माजरा व पांवटा साहिब में काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं और आज अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP17F-5690 पर हथनीकुंड हरियाणा की तरफ से पांवटा साहिब की ओर आ रहे हैं। यदि मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया जाए तो भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हो सकता है।

सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना पांवटा साहिब में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर