home page

पौआखाली पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

 | 
पौआखाली पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार


किशनगंज, 14 जून (हि.स.)। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पौआखाली थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध संबंधित मामलों में लंबे समय से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पौआखाली थाना कांड संख्या 99/20 के गैर-जमानती वारंटी इंद्रजीत सिन्हा, पिता बुधदेव सिन्हा, निवासी खानवारी, थाना एवं जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया।

पौआखाली थाना कांड संख्या 67/17 (सीआईएस संख्या 1727/17) के गैर-जमानती वारंटी अब्दुल रज्जाक, निवासी एलआरपी चौक, थाना पौआखाली, जिला किशनगंज को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पौआख़ाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है ताकि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

पौआखाली थाना पुलिस ने कहा कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह