home page

इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

 | 
इंतकाल दर्ज करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


जयपुर, 04 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हनुमानगढ़ टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के एक पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित पटवारी परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी हनुमानगढ़ को शिकायत मिली थी कि पटवार मंडल चाहूवाली तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ के राजस्व पटवारी श्रीराम परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी हनुमानगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश