home page

अवैध हथियार के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
अवैध हथियार के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार


पटना, 02 मार्च (हि.स.)। पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोली में छापामारी कर अवैध हथियार के साथ 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक, पटना (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिट्टू कुमार पिता शास्त्री राय, रोहित कुमार पिता जितेंद्र शर्मा, सोनू कुमार उर्फ मथेस पिता दिनेश कुमार, विकास कुमार पिता टुनटुन राय, सतीश कुमार उर्फ सतीश रंजन पिता अशोक कुमार पाल, नीरज कुमार पिता द्वारिका प्रसाद, अमित कुमार पिता अर्जुन राय शामिल हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी संज्ञेय आपराधिक कांडों में संलिप्तता पाया गया है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त