ई रिक्शा सवार यात्रियों से लाखों की लूट
हमीरपुर, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथी गांव से सवारियां लेकर आ रहे ई-रिक्शा सवार लोगों को चार नकाबपोश बदमाशों ने रोक कर जमकर पीटा और रिक्शा चालक एवं एक सवारी से एक लाख बारह हजार 750 रुपये छीनकर भाग निकले। शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक ने दो नकाबपोशों को पहचानने का दावा करते हैं। पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पुलिस ने लूट की घटना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना कि सभी कैथी के निवासी हैं। दोनों पक्षों के मध्य मारपीट गाली गलौज की घटना हुई है। कैथी निवासी चंदन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव से सवारियां लेकर कस्बे में आ रहा था। पारा एवं पंधरी के मध्य चार नकाबपोश लोगों ने ई रिक्शा रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। ई-रिक्शा में सवार गांव निवासी बाल किशन से 62,250 रूपये तथा मेरे 50,500 रुपये लूट कर भाग निकले। ई रिक्शा चालक का दावा है कि वह दो नकाबपोश लोगों को पहचान लिया है जो गांव के ही निवासी है। दो को वह पहचान नहीं सका है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने लूट की घटना से साफ इनकार किया है। उन्होंने बताया कि रिक्शा चालक की 16 जून की शाम गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसके अगले दिन आरोपी अपने साथियों के साथ मारपीट की है। जिसकी जांच कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

