दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को लिया रिमांड पर
डेहरी आन सोन,05 फरवरी (हि.स)
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफसिल थाना के डुमरिया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है।मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह ने पुलिस की दबिश के आगे घुटने टेकते हुए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
एसपी रौशन कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि गत 25 जनवरी को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव में विनय कुमार प्रजापति और रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की मुख्य वजह जमीनी विवाद थी। मृतक विनय कुमार प्रजापति का आरोपी अरुण कुमार और दिलीप सिंह के साथ पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें पप्पू सिंह अपना वर्चस्व कायम कर जमीन हासिल करना चाहता था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस कांड में संलिप्त पप्पू सिंह के पांच सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया हैजिसमे अरुण कुमार (तिलौथू),दिलीप सिंह (उचैला, अमझोर),विशाल कुमार (ड्राइवर, डुमरिया),आशीष रंजन उर्फ मन्नु (कुदरा, कैमूर),छोटु कुमार (डिलिया, डिहरी नगर) उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैंlजिसमे एक देशी एक-नाली बंदूक,तीन जिंदा कारतूस,एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (जेएच 10एस 1201)
, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन शामिल हैl उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पप्पू सिंह एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर 2012 से अब तक हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में एसडीपीओ दो कुमार वैभव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा l
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

