home page

पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार


उरई, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले की एट थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को बताया 10 जुलाई को लक्ष्मी नारायण ने थाना एट में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जुलाई की रात कार सवार तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की। उनका मोबाइल, बाइक और 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में एट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में शनिवार को चेकिंग के दौरान विवेक अहिरवार, विनय कुमार और साकिर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से लूट का सामान, तमंचा मय कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने शनिावार आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा