home page

उरई : पॉक्सो एक्ट में फरार एक वारंटी गिरफ्तार

 | 
उरई : पॉक्सो एक्ट में फरार एक वारंटी गिरफ्तार


उरई, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उरई में महिला संबंधी अपराधों और फरार वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसाकलार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार वारंटी को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरसाकलार वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार वारंटी की तलाश तेज कर रखी थी। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने विकल दोहरे पुत्र सुरेश निवासी ग्राम गढ़गवा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के विरुद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, जालौन (उरई) की अदालत ने वारंट जारी किया था। थाना सिरसाकलार में दर्ज पॉक्सो के मुकदमे में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा