23 लाख का डोडा-पोस्त और अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर, 04 मार्च (हि.स.)। लोहावट पुलिस ने अफीम और डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने मकान और बाड़े में बड़ी मात्रा में अफीम और डोडा पोस्त छिपा रखा था। जिसे जिला स्पेशल टीम और लोहावट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जब्त कर लिया है।
फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि ये कार्रवाई लोहावट के थाटानगर सरहद में की गई। आरोपी मानाराम विश्नोई के रहवासी मकान और बाड़े से 99.952 किलोग्राम डोडा पोस्त और 1.712 मिलीग्राम अफीम दूध बरामद किए गए है। बरामद किए गए मादक पदार्थों की बाजार कीमत 23 लाख 41 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी मानाराम के खिलाफ लोहावट पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ लोहावट नागेंद्र कुमार के सुपरविजन में यह टीम गठित की गई थी, जिसमें थानाधिकारी हरिसिंह भी शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

