home page

डीएसटी ग्रामीण ने स्वीफ्ट कार में पकड़ा अवैध डोडा पोस्त : तस्कर गिरफ्तार

 | 
डीएसटी ग्रामीण ने स्वीफ्ट कार में पकड़ा अवैध डोडा पोस्त : तस्कर गिरफ्तार


जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम और खेड़ापा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्वीफ्ट कार से अवैध डोडा पोस्त को बरामद कर तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। कार से पुलिस ने 3 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए डीएसटी व पुलिस थाना खेड़ापा की संयुक्त कार्रवाई करते हुए में स्वीफ्ट कार में 03 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 68.790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया।

एसपी नारायण टोगस ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार को सूचना मिलने पर जोधपुर- नागौर हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इस पर संदिज्ध स्वीफ्ट कार को रूकवाया गया। कार की तलाशी लिए जाने पर अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने जाखण निवासी बुधाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष टीम ने तेजी से पीछा करते हुए सरहद बावड़ी में नागौर-जोधपुर हाईवे पर स्थित वीर तेजा होटल व रेस्टोरेंट के सामने उक्त संदिग्ध कार के आगे सरकारी वाहन लगाकर कार को रोककर घेराबंदी कर पकड़ा जा सका।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश