home page

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ बिहार के सुपौल में बड़ी कार्रवाई

 | 
ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ बिहार के सुपौल में बड़ी कार्रवाई


अररिया 13 नवम्बर(हि.स.)।

नशे के खिलाफ अररिया जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है।

सदर एसडीपीओ के नेतृत्वएन नगर थाना,आरएस थाना,डीआईयू की टीम की अलग अलग कार्रवाई में 4080 ग्राम स्मैक,50 किलो स्मैक बनाने में प्रयुक्त होने वाला पाउडर,एक लीटर साइनर एसिटाइल क्लोराइड एलआर,5 लीटर डिस्टिल्ड वाटर,स्मैक के फोल्डर में इस्तेमाल होने वाला 500 ग्राम प्लास्टिक जिपर,एक बिना नंबर का काला स्कॉर्पियो,छह मोबाइल और एक प्लास्टिक का बड़ा टब बरामद किया है।मामले में पुलिस ने मादक पदार्थ के अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी दी।स्मैक के बड़े खेप के साथ नशीला पदार्थ बनाने वाले पदार्थों का कच्चा माल पहली बार पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में बरामद किया।

गिरफ्तार हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कलियाचक थाना के खोरीबोना गांव के 27 वर्षीय इस्माईल शेख पिता बबलू शेख,जोगबनी थाना क्षेत्र हाजी मोहल्ला वार्ड संख्या 9 निवासी 29 वर्षीय रियाज अंसारी पिता आस मोहम्मद,मालदा जिला के कलियाचक थाना क्षेत्र के 34 वर्षीय रिंकू महलदार पिता सैदुल महलदार,कालियाचक थाना क्षेत्र के भागलपुर सेलमपुर निवासी 29 वर्षीय नवीरूल पिता नवी महलदार,30 वर्षीय रमजानी महलदार पिता बहादुर महलदार और फारबिसगंज थाना क्षेत्र के डाक हरिपुर वार्ड संख्या 9 निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार पिता सुरेश पासवान है।

छापामारी दल में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,नगर थाना के एसआई रामलखन चौधरी और राजनारायण यादव,आरएस थानाध्यक्ष अंकुर,एसआई त्रिपुरारी कुमार, सौदागर कुमार, सुनील कुमार,बिनोद कुमार,सुमित कुमार,डीआईयू टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

एसपी में अलग-अलग मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि आरएस थाना पुलिस द्वारा हरियाबाड़ा टोल प्लाजा एनएच 27 के पास कार्रवाई करते हुए इस्माइल शेख को 812 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस्माइल शेख जोगबनी के मो. रियाज अंसारी को डिलीवरी करने के लिए जा रहा था. मामले में आरस थाना में कांड संख्या 259/26 दर्ज किया गया।

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पूर्णिया से आ रही हमसफ़र बस में कुर्सियागांव मछलीपट्टी के पास घेराबंदी कर रिंकू महलदार को 1616 ग्राम समिक के साथ गिरफ्तार किया।मामले में नगर थाना में कांड संख्या 583/26 दर्ज किया गया।

तीसरी करवाई सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में आरस थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने एनएच 27 हरिया चौक के पास गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग करते हुए बिना नंबर के काले रंग के स्कॉर्पियो से तीन आरोपितों नबीरूल,रमजानी महलदार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से 1652 ग्राम क्रूड स्मैक, 50 किलो सोडियम कार्बोनेट पाउडर,एक लीटर साइनर एसिटाइल क्लोराइड और अन्य समान बरामद हुए।मामले में आरएस थाना में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है।

एसपी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया और कहा कि मादक पदार्थ बनाने वाला कच्चा पदार्थ इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार बरामद हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर