लाठी डंडे से पिटाई कर युवक की पड़ोसी ने की हत्या
नवादा, 11 अगस्त (हि.स.)।
जिले की नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह में मंगलवार को एक युवक को लाठी डंडे,राड से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिए गए।
मृतक कहुआरा डीह निवासी स्व.यदुनंदन सिंह का 40 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बताया गया है। घटना के पीछे शौचालय के टंकी के नाली का पानी और भूमि विवाद की बात सामने आ रही है। खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के आवास पर पहुंचे,और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे।
इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,और एसआई अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। उसके बाद फोरेंसिक टीम के रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इक्कठा करने में लगे रहें।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्र है। वही पत्नी संगीता देवी भी मानसिक रूप से कमजोर है। इधर,बताया जा रहा है कि पड़ोसी से शौचालय टंकी के नाली का पानी गिर रहा था।
इसका विरोध मुकेश सिंह ने किया,और उन्होंने नौ अगस्त को इस मामले की सूचना 112 पुलिस टीम को भी दिया था। सूचना पर 112 पुलिस टीम भी पहुंच कर मामले को शांत कराया था। इस बाबत मृतक का 10 वर्षीय बड़े पुत्र आयुष कुमार ने बताया पापा मुकेश सिंह साइकिल से दूध बिक्री करने के लिए नारदीगंज बाजार गये थे। उसके बाद घर पहुंचे। तब पड़ोसी उन्हें अपने घर बुलाकर ले गए ।जिसके बाद खून से लथपथ थे। काफी शोर मचाया।
मां भी दौड़ी आई। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों के साथ शौचालय टंकी के नाली का पानी गिरने और भूमि विवाद में घटना होने की बात कही जा रही है।
पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है मृतक काफी सीधा साधा इंसान था। काफी मिलनसार व्यक्ति था। वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

