home page

भीड़भाड़ वाले सब्जी बाजार में मिली किशोरी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 | 
भीड़भाड़ वाले सब्जी बाजार में मिली किशोरी की लाश, इलाके में मचा हड़कंप


नवादा, 25 जुलाई (हि.स.)। नवादा शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर शनिवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर के पास लोगों की नजर जैसे ही मुख्य गेट के पास पड़े शव पर पड़ी, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के विजय टांड़ गांव निवासी बिपिन यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके और मंदिर के मुख्य द्वार तक शव कैसे पहुंचा तथा उसे वहां किसने रखा। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन