चोर के संदेह में युवक की पीटाई
| Sep 23, 2026, 11:07 IST
कार्बी आंगलांग (असम) , 23 सितंबर (हि.स.)। कार्बी आंगलांग जिला मुख्यालय शहर डिफू इलाके में एक युवक की बड़ी बेरहमी से उग्र भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि डिफू इलाके में चोर होने के शक पर भीड़ ने एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल संजीव चकमा नामक युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया।
पुलिस इस संबंध में मारपीट को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में शामिल सभी आरोपितों की सरगामी से तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

