home page

बरपेटा में 2.44 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
बरपेटा में 2.44 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरपेटा में 2.44 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरपेटा में 2.44 करोड़ की ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 28 मई (हि.स.)। बरपेटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर भारी मात्रा में हेरोइन और याबा टैबलेट समेत एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को जारी एक पोस्ट में दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरपेटा पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 671 ग्राम हेरोइन और 22000 याबा टैबलेट जब्त किया गया है। जब्त किए गए हेरोइन और याबा टैबलेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.44 करोड रुपए आंकी गई है।

घटना के संबंध में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी