युवती की मौत के मामले में आरोपित गिरफ्तार
गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के दिसपुर थाना क्षेत्र इलाके में युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।. पुलिस सूत्रों से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैंगराबारी इलाके में नेहा अपार्टमेंट में किराए के मकान से सुवालकूची के डोली कश्यप नामक युवती का शव बरामद किया गया, जो गुवाहाटी के एक बीमा कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद पुलिस ने विश्वनाथ दास नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो आईसीआईसी के बीमा कंपनी का पूर्वोत्तर का मैनेजर है। पुलिस को युवती के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। मौत के लिए युवती विश्वनाथ को जिम्मेदार ठहराई है। युवती ने सुसाइड नोट में विश्वनाथ के ऊपर प्रेम संबंध तोड़ने का आरोप लगाया है। युवती की बहन ने बताया कि शनिवार को डोली घर में फोन की थी और रविवार को घर जाने वाले थी। लेकिन रविवार को घर नहीं गई । परिवार वालों ने उसे बार-बार फोन से संपर्क करना चाहा, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार को भी जब वह फोन रिसीव नहीं की तो परिवार वालों को शंका हुई। इसके बाद इस हादसे का पता चला।
गिरफ्तार आरोपित पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

