home page

उत्तर प्रदेश का ड्रग्स तस्कर असम में गिरफ्तार

 | 
उत्तर प्रदेश का ड्रग्स तस्कर असम में गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश का ड्रग्स तस्कर असम में गिरफ्तार


गुवाहटी, 27 जून (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की गोरचूक पुलिस और इंटर स्टेट बस टर्मिनल पुलिस आउटपोस्ट टीम के संयुक्त अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान के दौरान इंटर स्टेट बस टर्मिनल से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजय कुमार (37, सीतापुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से 15 साबुनदानी में भरकर रख गए 180 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी