तीन करोड़ रुपये मूल्य की यावा टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार
हैलाकांदी (असम), 28 नवंबर (हि.स.) । हैलाकांदी जिले के लक्ष्मी नगर इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर तीन करोड रुपए मूल्य की यावा टैबलेट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर जिले के लक्ष्मीनगर इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान 60 हजार यावा टैबलेट के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंजूर हुसैन के रूप में की गई है ।
गिरफ्तार आरोपित 60 हजार यावा टैबलेट लेकर मिजोरम से श्रीभूमि आ रहा था । गिरफ्तार आरोपित श्रीभूमि जिले जिलांतर्गत फथारकान्दी के फकुआ गांव का निवासी बताया गया है। तस्करी के लिए व्यवहार की गई कार ( एएस01ईएन-1875) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बरामद की गई यावा टैबलेट की कीमत काले बाजार में तीन करोड रुपये आंकी गई है । पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

