महिला की हत्या मामले में शामिल एक आरोपित गिरफ्तार
गुवाहाटी, 09 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद किए जाने के बाद पुलिस की जारी जांच के दौरान हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सोमवार को बताया कि बीते शनिवार को खानापड़ा और आठ माइल गणेश मंदिर के बीच राष्ट्र राजमार्ग 27 के किनारे सुनसान इलाके से काफी दुर्गंध आने के बाद कुछ लोगों ने करीब जाकर देखा तो एक इंसान का पैर दिख रहा था। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर दिसपुर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने शव बरामद किया। शव को टुकड़ों में करके बोरी में भरकर फेंका गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बरामद शव 12 दिन पहले गुवाहाटी के कोइनाधारा इलाके से लापता महिला जीना बैश्य का है।
पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में भवेन पेगू को गिरफ्तार किया है। हत्या करने के लिए व्यवहार किए गए दाव को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हत्यारे द्वारा शव को ठिकाने लगाने के लिए व्यवहार की गई मैजिक वाहन को भी पुलिस से बरामद कर लिया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जीना वैश्य की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

