हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
| Oct 14, 2026, 09:13 IST
गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी की फटासील आमबारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र इलाके के बरसापारा स्टेडियम के समीप चलाए गए अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान सजल देव (38, धीरेनपारा ) के रूप में की गई है।
गिरफ्तार आरोपित के पास से 18 प्लास्टिक की छोटी-छोटी सीसी में भरकर रखे गए 22.22 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

