home page

भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार


भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 21 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की वशिष्ठ पुलिस ने जोराबाट इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि वशिष्ठ थाना प्रभारी कपिल पाठक के नेतृत्व में जोराबाट इलाके में चलाये गये अभियान के दौरान डंपर (एएस-01जीसी-7487) से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया गया है ।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 20 साबुनदानी में छुपा कर रखे गए 263 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। इस मामले में मोहम्मद फरीजुद्दीन (29, मणिपुर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी