हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
| Jun 14, 2026, 18:08 IST
गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के जयनगर इलाके में चलाये गये अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुंदन बनिया (36, खानापारा ) के रूप में की गई है।
गिरफ्तार आरोपित के पास से दो साबुनदानी में छुपा कर रखे गए 24 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी (एएस-01एफके-2560) जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

