महिला के गले से सोने की चैन छीनने का आरोपित गिरफ्तार
| May 7, 2026, 11:59 IST
गुवाहाटी, 07 मई (हि.स.) । गुवाहाटी की दिसपुर थाने की पुलिस ने एक महिला के गले से चैन छीनने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विशाल सिंह के रूप में की गयी है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया की चेन छिनैती के मामले में बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक विशाल सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित एक महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गया था।
गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने छीनी गई चेन के अलावा एक बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपित के ऊपर गुवाहाटी में चेन छिनैती के अन्य कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

