हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
| Mar 9, 2026, 18:17 IST
गुवाहाटी, 09 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस स्टेशन की ईजीपीडी टीम ने नतून बाजार स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा। अभियान के दौरान मेघालय के खानापारा निवासी मिमिन तौथांग उर्फ एलेक्स (33) को 47 ग्राम हेरोइन से भरे 4 साबुनदानी के डिब्बों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपित के पास से मोबाइल फोन के साथ एक स्कूटी (एमएन-01वाई-9415) भी जब्त की गई है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

