नकली नोट समेत एक आरोपित गिरफ्तार
| Mar 2, 2026, 09:24 IST
गुवाहाटी, 02 मार्च (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी की पलटन बाजार पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र इलाके के उलुबारी में चलाए गए अभियान के दौरान नकली नोट समेत एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आसिब आलम (23, लखीमपुर) के रूप में की गई है।
आरोपित के पास से 500 रुपये के 6,80500 नकली नोट, एक आईफोन और नगद 620 रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

