अवैध शिकार का आरोपित गिरफ्तार
| Jun 3, 2026, 19:48 IST
मोरीगांव (असम), 03 (हि.स.)। मोरीगांव जिले की जागीरोड पुलिस ने अवैध शिकार मामले में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के टोपातली के समीप चलाए गए अभियान के दौरान एक अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सल भेनस नंरुम (45) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से हस्त निर्मित बंदूक, दो जीवित कारतूस एक चाकू, दो मोबाइल फोन के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

