पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
| Jul 1, 2026, 13:31 IST
जोरहाट (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। जोरहाट जिले के बरहोला के नागाबाट इलाके से पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान जिले के बरहोला के नागाबाट इलाके से व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विजय कृष्ण बोरा के रूप में की गई है ।गिरफ्तार आरोपित के पास से .22 मिमी पिस्टल और 23 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घटना के संबंध में जोरहाट पुलिस एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

