home page

हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कामरूप (असम),20 जुलाई (हि.स.) । विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छयगांव थाने के अंतर्गत जोरशिमूलू में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सूचना के आधार पर जोरशिमूलू पुलिस प्रभारी अंजन ज्योति शर्मा के नेतृत्व में एक टीम द्वारा उक्त छापेमारी की गई थी । जिससे संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफतार किया गया। तस्कर की पहचान जोरशिमूलू निवासी शुकुर अली के पुत्र ओम अली (23) के रूप में हुई है ।

उसके कब्जे से एक हरे रंग का प्लास्टिक का साबुन का डिब्बा, जिसमें हेरोइन का एक पैकेट मिला। जिसका वजन - डिब्बे सहित 36.88 ग्राम और डिब्बे के बिना शुद्ध वजन 12.33 ग्राम, एक सैमसंग मोबाइल हैंडसेट तथा संदिग्ध मादक पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया एक काले रंग का पॉलिथीन जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपित को आवश्यक पुछताछ के लिए जोरशिमुलू पुलिस चौकी तक लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी